फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक साल से अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार, बंद रहता है ताला

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल गांव में अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार।संवाद - फोटो : सिविल लाइंस ​स्थित दफ्तर में अधीक्षण अ​भियंता से मिलते अवर अ​भियंता।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल गांव में अन्नपूर्णा भवन बनने के बाद भी कोटेदार अपने घर से राशन वितरित करता है। एक साल पहले निर्माण हुआ तब से भवन पर ताला बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार अपने घर से एक तय समय पर राशन वितरण करता है। इसके लिए अलग से समय निकालना पड़ता है जबकि दुकान हमेशा खुलनी चाहिए। खाली समय पर पहुंचने पर पता चलता है कि कोटेदार अपने काम से कहीं गया है, राशन बाद में मिलेगा। पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि भवन कोटेदार को हैंडओवर कर दिया गया है। अब राशन अन्नपूर्णा भवन से वितरित किया जाएगा। एडीओ पंचायत आदित्य सिंह ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार है एक कोटेदार को चाबी देकर हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें