फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एएनएम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
घोसी में बीपीएम एजाज अहमद को ज्ञापन सौंपती संविदा एएनएम।स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत एएनएम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के प्रभारी अधीक्षक को संबोधित बीपीएम एजाज अहमद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि संविदा के आधार पर ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर और निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। संविदा कर्मचारियों को सामान्य वेतन और नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों और सरकार के समक्ष मांग रखी जाती रही है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी यूनियन की ओर से मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। एक अक्तूबर 2026 से मौखिक रूप से विरोध जताने के बाद अब मांगें पूरी नहीं होने तक सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर अमृता राव, माया यादव, सीमा सिंह, सपना भारती, शर्मिला, रागिनी, हेमलता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें