दोहरीघाट (मऊ)। थाना क्षेत्र के रामघाट के पास बाजार से घर लौट रहे अधेड़ को छुट्टा पशु ने हमलाकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। मृतक अंधा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दलिता बस्ती निवासी विजय कुमार उर्फ रुदजुल (55) बाजार से घर जा रहा था। अभी वह रामघाट के पास पहुंचा था कि एक छुट्टा पशु ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों ने घायल को दोहरीघाट सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज की दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद