फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रहकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महामंत्री बीना राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सामूहिक उपवास करके विरोध जताया। उपवास के समर्थन में सूर्यदेव पांडे अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) रामाश्रय यादव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और अशोक कुमार राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी नैतिक समर्थन किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जहां 11 बजे से 2 बजे तक सामूहिक उपवास किया। इस दौरान बीना राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओ की प्रमुख मांगें 62 वर्ष पर वर्कर और हेल्पर की सेवा समाप्ति संबंधी आदेश समाप्त किया जाए। साथ ही मानदेय का भुगतान समय से करने के साथ सेवा समाप्त की जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को 5000 प्रति माह और पेंशन 500000 एकमुश्त फंड देने की मांग की। इसके अलावा बीपीएल कार्ड आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस दौरान निशा, जिला अध्यक्ष शैल कुमारी सिंह, नूरी कहकशा, आशा यादव, सरस्वती सिंह, आशा यादव, परवीन, पानमति सिंह, आशा सिंह, सुनीता व ज्ञानती देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें