स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार हसनपुर के हरिजन बस्ती के पास इंदारा रजवाहा पर 22.85 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुलिया का कार्य धीमी गति से चलने के कारण आस पास के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र गोयल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था पिछले छह महीने से नहर में पुल बनाने के लिए दीवार बनवाकर करके छोड़ दिया गया है जिसके चलते आसपास के ग्रामीणों को नहर के उस पार अपने खेतों में जाने के लिए तीन किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीण धान की खेती न कर पाने से आक्रोशित है। सभी ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण के कार्य को पूर्ण करने की मांग किया है। बताते चलें कि कोपागंज ब्लॉक के ग्राम सभा लैरो बेरुवार के हरिजन बस्ती में इंदारा रजवाहा पर लोगो के आवागन हेतु एक सकरा पुलिया का निर्माण हुआ था। पुलिया के अधिक सकरा होने से ग्रामीण अपने खेतो में ट्रैक्टर ,खाद आदि अन्य सामान ले जाने में काफी दिक्क़ते होती थी। इस पुलिया को बड़ा और चौड़ा करने की मांग वर्षो से हो रही थी। सरकार ने ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए दो वर्ष पूर्व नहर विभाग ने पुलिया के चौड़ीकरण के लिए 22.85 लाख रूपये स्वीकृत कर दिया।धन के स्वीकृत होने के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभाग को पत्र लिखकर पुलिया का कार्य प्रारम्भ करने की मांग किया। किसी प्रकार 6 महीने पूर्व सकरा पुलिया को तोड़कर चौड़ा पुल बनाने का कार्य प्रारम्भ हुआ। लेकिन ठेकेदार ने तीन फ़ीट दीवार नबवाकर छोड़ दिया है। 6 महीने तक कार्य नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र गोयल के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रताप कुमार ,संतोष गौतम ,कमलेश प्रधान ,मनोज शर्मा ,लालचंद साहब ,कलिका बाबूलाल ,दीपक ,राजेंद्र ,बृजेश मौर्या ,मुनीर ,अनवर सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।