फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाने पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लौवासाथ में बिजली संकट को लेकर  प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लॉक के लौवासाथ गांव में बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की, ताकि बढ़ते लोड के कारण बार-बार होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके।
विज्ञापन

लौवासाथ गांव में मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। प्रदर्शन कर रहे गुलाब यादव, जग्गू यादव, रंजीत यादव, रमेश यादव, सुरेश कुमार, फूलबदन यादव, मनीष कुमार, रत्नेश यादव, गब्बर, सुधीर, रामविलास आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है।
बिजली की मांग के अनुरूप इसकी क्षमता पर्याप्त नहीं है। यदि विभाग अधिक क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाए तो बार-बार आने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि लोड बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर अक्सर खराब हो जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। यदि बार-बार ट्रिपिंग या तार जलने की समस्या है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें