फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव के अलीपुर में शुलभ शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर रोष व्यक्त कर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत स्थित अलीपुर ग्राम पंचायत के जोगरी हिसामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सार्वजनिक सुलभ शौचालय के निर्माण में तीसरे दर्जे की ईंट का प्रयोग करने के आरोप में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिना नींव की खुदाई किए जमीन के सतह से ही दीवार खड़ी कर दी गई है। वह भी अधपके सेमा ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इसे देख ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया। इस बाबत प्रधान घुरभारी का कहना था भठ्ठे से भूल वश तीसरे दर्जे की ईंट आ गई है। इसे वापस कराया जाएगा। शौचालय का निर्माण गाइड लाइन के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नदीम अहमद, सुधीर यादव, अंकित यादव, मनीष कुमार, चंद्रपति राजभर, अरबाज, दिलशाद आदि रहे। एपीओ मनरेगा सत्यप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें