फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों, होटलों में चला चेकिंग अभियान मिलीं अनियमितताएं

विज्ञापन
अग्निसुरक्षा को लेकर नगर स्थित एक आटोमोबाइल शो रूम में अग्निसुरक्षा को लेकर जानकारी देते मुख्य ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अग्निशमन विभाग और नगर प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अस्पतालों और होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में दो अस्पतालों और एक होटल में मानक के विपरीत कई अनियमितताएं मिलीं। अब अग्निशमन विभाग उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। लखनऊ में एक होटल में हुई आगलगी के हादसे में कई लोगों के जान गंवाने के बाद सभी जनपदों में बड़े संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाने के शासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्र और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने शुक्रवार को शहर के बड़े अस्पतालों और संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम शहर के शारदा नारायण अस्पताल पहुंची। वहां तीनों अधिकारियों ने एक-एक कमरे और बाहरी हिस्सों में आग लगने पर बचाव के लिए लगाए गए हाइडेंट, उपकरणों और पानी के स्टाक की जांच की। यहां गाइड लाइन के सापेक्ष कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद अधिकारी फातिमा अस्पताल पहुंचे। यहां भी अनियमितताएं मिलीं। टीम ने फातिमा तिराहा स्थित विजय प्लाजा में आग से बचाव के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों की जांच की। यहां भी कई कमियां पाई गईं। इसके अलावा पिछले तीन दिनों में विभागीय अधिकारियों की ओर से शहर के 56 संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 संस्थानों में गाइड लाइन के सापेक्ष कमियां मिलीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर अस्पतालों, होटलों सहित अन्य बड़े व्यवसायिक संस्थानों में आग से बचाव के लिए निधारित सुरक्षा उपायों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में दो अस्पतालों और एक होटल में अनियमितताएं मिली हैं। इन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें