कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा अब्बूपुर में खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा भांवरकोल से अब्बूपुर होकर फतेहपुर ताल नरजा जाने वाली सड़क की मरम्मत न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सुबह सड़क पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच चेताया कि यदि सड़क नहीं बनाई गई तो वह आंदोलन करेेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फतेहपुर ताल नरजा जाने वाली सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगो का आना-जाना लगा रहता है। वर्षो से सड़क पर मरम्मत तथा रखरखाव नहीं होने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। चेताया कि यदि सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान किशन कुमार, दीनदयाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, कन्हैया, मणिराज, सोनू शर्मा, किशन साहनी, घनश्याम गोंड, मनोज कुमार, योगेंद्र, मल्लू, गुलाब आदि शामिल रहे। संवाद