नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरहू का पूरा में सीएम आरोग्य मेला में लोगों से जानकारी लेते स्व?
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 124 डॉक्टरों की टीम ने 1983 मरीजों के सेहत की जांच की। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 17 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 144 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट पीएचसी और सबसे कम 11 मरीजों का उपचार गोठा पीएचसी पर हुआ। हनुमान नगर में 46 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 70, छोटी महरनिया में 30 और डोमनपुरा में 48 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं चिरैयाकोट पीएचसी पर आठ डाक्टरों की टीम ने सर्वाधिक 144 मरीजों का उपचार किया तो वहीं भदीड़ में दो चिकित्सकों ने 120 मरीज देखे। सबसे कम 11 मरीजों का गोठा पीएचसी में हुआ। इसके अलावा मधुबन पीएचसी पर 56, काझाखुर्द पीएचसी पर 56, हलधरपुर पर 37, दुबारी पीएचसी पर 58 तो मझवारा पीएचसी पर 55 और खुरहट में 75 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 124 चिकित्सकों की टीम ने 346 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1983 मरीजों का उपचार किया।इसमें 841 पुरुष जबकि 890 महिला मरीज और 252 बच्चे शामिल रहे। मेले में 20 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।