फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गईं स्कूल जा रहीं दो छात्राएं

Sat, 12 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा स्थित पेट्रोलपंप के समीप शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही दो छात्राएं ट्रैक्टर की चपेट में आ र्गइं। ट्रैक्टर में फंसकर दोनों को काफी दूर तक घसीटती हुई चलीं गईं। इस दौरान छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद चालक फरार हो गया। जबकि खलासी को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन



घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। लेकिन गनीमत रही कि ट्रैक्टर का फ्यूल पाइप ही जली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया। घायल छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


शुक्रवार केे दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी मुजरा खातून पुत्र स्व.अनवार अहमद और अबिबा खातून पुत्र मुहम्मद अजमल निवासी मुस्तफाबाद डोमनपुरा स्थित दारुल हदीस स्कूल पढने जा रहीं थी।
विज्ञापन



 दोनों कक्षा नौं की छात्रा हैं। वे दोनों जैसे ही मिर्जाहादीपुरा स्थित पेट्रोलपंप के पास पहुंचीं। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर में दोनों को अचानक दुपट्टा फंस गया।


दुपट्टा फंसने के बाद शोर मचाने पर भी ट्रैक्टर नही रुका और दोनों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक अपनी जान बचाकर भाग गया। लेकिन खलासी मोटू को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर के फ्यूल पाइप में आग लगा दिया।


लेकिन गनीमत यह रही कि पूरा ट्रैक्टर नहीं जला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्राओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, ट्रैक्टर को भी थाने लाया। इस संबंध में दक्षिणटोला थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें