फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाराज पिता ने पुत्र-बहू को कमरे में बंद किया, पुलिस ने खुलवाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद को लेकर पिता ने नाराज होकर पुत्र और बहू को घर में बंद कर दिया। इसके बाद वह खुद ही हलधरपुर थाने पहुंचा। बेटे की शिकायत करते हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब उसके पुत्र-बहू को आजाद कराया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की गांव की चट्टी पर दुकान और घर है। व्यापारी और उसके पुत्र के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद है। बुधवार को उसके और बेटे के बीच विवाद बढ़ गया। नाराज व्यापारी ने अपने बेटे और बहू को घर के अंदर ही बंद कर दिया। बाहर से चैनल गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वह खुद हलधरपुर थाने पहुंचा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर पुलिस, व्यापारी के घर पहंुची। ताला खोलवाकर पुत्र को थाने ले आई। जहां पर अन्य लोगों की उपस्थिति में पारिवारिक विवाद की पंचायत चली। इस बाबत एसओ हलधरपुर साैरभ राय का कहना है कि मामले में पुलिस पिता-पुत्र को समझाने का प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें