मऊ। घोसी उपचुनाव को लेकर बुधवार को माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला विकास अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण में दस कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों को जिला विकास अधिकारी द्वारा निर्देश है कि 24 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे विकास भवन मऊ में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करें। अन्यथा की स्थिति में दंडनीय अपराध मानते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।