फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों के नाराज किसानों ने दिया सामूहिक आत्मदाह करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने जिलाधिकारी अमित बंसल को ज्ञापन देकर समस्या का निस्तारण करने की गुहार लगाई है। समाधान नहीं होने पर दो अक्तूबर को ग्राम सभा लैरोबेरूवार में सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। किसानों के अनुसार भेलाबांध, कनियारीपुर, हसनपुर, लैरो दोनवार लैरो बेरूवार, इंदारा महुवार सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में किसानों की भूमि शारदा सहायक खंड 32 नहर के चौड़ीकरण के नाम सन 1976 में अधिग्रहण किया गया।
विज्ञापन

जिसका भुगतान 30 वर्ष बाद 2005-2006 में किसानों को कड़ी के हिसाब से हुआ था। लेकिन सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत और किसानों के साथ धोखाधड़ी करके एयर में खारिज दाखिल कर दिया गया। जिससे किसानों के अधिग्रहण किए गए जमीन की कीमत कम देकर अधिक जमीन खारिज दाखिल करके हड़प लिया गया है। किसान विभागीय अधिकारियों के कारगुजारी से तंग आकर किसान बेचन मौर्य के नेतृत्व में राम नवल राही, लालचंद राम, जगन्नाथ, वीर बहादुर यादव, किसुन, राजू, अवधेश सिंह, भुल्लन, रमेश अनिल सहित तमाम किसानों ने जिलाधिकारी अमित बंसल को ज्ञापन देकर दो अक्तूबर को सामूहिक आत्मदाह करेंगे ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें