फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 31 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ गांव में प्रदर्शन करतीं महिलाएं
विज्ञापन
अवैध कच्ची शराब के चलते गत दिनों दो व्यक्तियों की मौत के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा पड़ा। महिलाओं ने  शनिवार को इस कारोबार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। शनिवार की सुबह महिलाओं ने  लाठी-डंडे के साथ घर में घुसकर शराब निकाली साथ ही प्रदर्शन कर महिलाओं को जागरूक कर एकता दिखाई। महिलाओं की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर  20 लीटर शराब भी बरामद किया।
विज्ञापन


 घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला ग्राम सभा अंतर्गत भटौली निवासी अजय यादव  (30) पुत्र कैलाश व भटमिला निवासी हिरन राजभर (28)पुत्र टिम्मल राजभर की किन्हीं कारणों से मौत हो गई थी। इस मौत को गांव की महिलाएं अवैध शराब को ही असली कारण मान रही हैं और तभी से आक्रोशित हैं।

शनिवार को गांव की शोभा, रामवती, लालमुनी, कौशल्या, गीतादेवी, मंजू, बसंती आदि  दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने राजभर बस्ती व हरिजन बस्ती तथा जलालीपुर हरिजन बस्ती  में शराब बेचने वालों के घरो में घुसकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक व्यक्ति के घर से 8 बोतल शराब, घूरा के घर से 10 लीटर, बिहारी के घर से 5 लीटर, लल्लन के घर से 5  लीटर, शीला पत्नी प्रभु से 10 बोतल, प्रभावती पत्नी रामकरन से  20 बोतल शराब निकलवा कर वहीं नष्ट किया। महिलाओं में शामिल प्रेमी, मीरा, बेईली, चनवती, चनरमी आदि ने बताया कि दो  दशक से यहां अवैध कच्ची शराब बिक रही है। लाख कोशिश के बावजूद भी कारोबारियों पर लगाम नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें