मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के घर गत दिनों हुई चोरी के मामले का खुलासा न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग किया है । बता दें कि रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के घर 12 नवंबर की रात्रि में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने आभूषण और रूपया चुरा लिया। इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर रानीपुर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी अब तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय और महामंत्री अजय कुमार सिंह ने गत दिनों पुलिस अधीक्षक से मिलकर चोरी का खुलासा की मांग किया था। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शीघ्र ही खुलासा का आश्वासन भी दिया था ।लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अब तक मामले का खुलासा न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है । अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, आनंद पांडेय ,प्रमोद सिंह आदि ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब घटना का खुलासा किए जाने की मांग किया है।