मधुबन। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को तरुण इंटर कालेज कुंडा कुचाई में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के इस कार्यक्रम में रक्तअल्पता (एनिमिया), उचित पोषण आहार, माहवारी स्वच्छता तथा शारीरिक बदलाव के बारे में जानकारी व उचित सलाह दी गई। इस दौरान छात्रों ने एकांकी अनपढ़ बीबी के अलावा मतदाता जागरूकता व स्वच्छता पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद खां , डॉ. अनिता सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शाहनवाज अहमद आदि मौजूद रहे।