आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की अध्यक्ष कंचन राय ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि मानदेय बढ़ोत्तरी का लालीपाप देकर हर कोई धोखा देता आया है। इस दौरान इनकी मांगों पर जो कि कर्मचारियों के हित में हैं ध्यान देने की अपील की गई।
आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के तत्वाधान में बृहस्पतिवार की दोपहर में नगर के बकवल में स्थित नगर के कम्युनिटी हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कंचन राय ने अपने संबोधन में कहा कि 50 साल पूरा होने के बाद भी मानदेय बढोत्तरी के नाम पर सभी सरकारें लालीपाप देती चली आ रही है।
विज्ञापन
केन्द्र और प्रदेश सरकार-दोनों मिलकर प्रतिमाह 6 हजार मानदेय दे रही है जिससे इस महंगाई के युग में जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। जबकि इतनी कम मानदेय में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाओं को पूरी इमानदारी से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाता है।
सरकार हमें संतोषजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 62 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत कर दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में 65 वर्ष की आयु में सेवा निवृत्त किये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
वहीं पूनम सिंह ने कहा की जब राज्यकर्मचारी की तरह हमारी नियुक्त होती है तो सरकार द्वारा इतना कम मानदेय क्यों दिया जा रहा है। कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में जो हमारे जायज मांग के संबंध में विचार करेगा उसके साथ हम अपनी सहभागिता निभाएंग।