फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 21,152 का खाद्यान्न गबन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र जमीन बुढ़ान वार्ड-15 की कार्यकर्ता प्रेमा यादव को डीएम ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वार्ड नंंबर 15 के सभासद प्रतिनिधि सरफराज की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच की तो कई अनियमितताएं पाई गई थीं। डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम की जांच में प्रेमा यादव द्वारा 21,152 रुपये सरकारी खाद्यान्न का गबन करना पाया गया। साथ ही निरीक्षण में हर बार वो अनुपस्थित मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रेमा यादव दो या तीन दिन ही केंद्र खोलती हैं। राशन वितरण नहीं करती हैं। इसके साथ ही वो अपने ससुराल दोहरीघाट ब्लॉक के नई बाजार में निवास करती हैं। हर बार जांच में खामियां मिलने पर उन्हें साक्ष्य देने और अपना बचाव पक्ष रखने का मौका दिया गया था। लेकिन हर बार उन्होंने असंतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें