फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बैंक में रुपये निकालते समय आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

विज्ञापन
मृतक अनीता
विज्ञापन
मधुबन-फतेहपुर मंडाव। मधुबन कस्बा स्थित यूनियन बैंक में शुक्रवार को रुपये निकालने पहुंची आंगनबाड़ी सहायिका अनीता (45) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अनीता मर्यादपुर, थाना रामपुर की निवासी थीं और दिवंगत रामनवमी साहनी की पत्नी थीं। उनका एक छह साल का बेटा आशीष है। तबीयत खराब होने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वह बैंक में करीब 4,000 रुपये निकालने के लिए निकासी फॉर्म भरकर लाइन में लगी थीं। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ीं। बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक के के गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें