फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: व्यापार मंडल ने किया यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क का विरोध

विज्ञापन
नगर के रौजा ​स्थित कैंप कार्यालय पर व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
मऊ। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क के विरोध में सोमवार को नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि डिजिटल भुगतान पर व्यापारियों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाने के प्रस्ताव से व्यापारी वर्ग में भारी चिंता और असंतोष का माहौल है।
विज्ञापन

जिस डिजिटल भुगतान व्यवस्था और ‘’कैशलेस इंडिया’’ के सपने को साकार करने के लिए व्यापारियों ने गांव, कस्बे और बाजारों तक यूपीआई को पहुंचाया, आज उसी पर शुल्क थोपकर व्यापारियों को आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अज़हर कमाल फैजी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि व्यापारी पहले से ही कई तरह के करों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और आर्थिक मंदी की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर यह शुल्क लागू किया जाता है, तो व्यापार मंडल लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा । बैठक के दौरान अशोक सिंह, हरिशंकर गुप्त, हाजी शकील, वीरेंद्र गुप्ता, सुभाष कन्नौजिया, आनंद कुमार, संजय सर्राफ, कन्हैया लाल जायसवाल, गामा यादव, महातम उपस्थित रहे।

नगर के रौजा स्थित कैंप कार्यालय पर व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी। स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें