फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

Sun, 03 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन
शनिवार को इंडियल डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी डेंटल चिकित्सक अपनी क्लीनिक बंद कर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने नई दिल्ली में दंत चिकित्सक की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद चिकित्सकों को संबोधित करते हुए सचिव डा.ओंकार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से नई दिल्ली में डा.नारंग की निर्मम हत्या की गई।  
विज्ञापन
उससे पूरा चिकित्सक समाज काफी दुखह है। उन्होंने कहा कि सिर्फ थोड़ी सी चोट के लिए एक चिकित्सक की हत्या हो गई और सभी लोग चुप हैं। अध्यक्ष डा.ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी चिकित्सक प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वे स्वंय इस मामले को संज्ञान मेें ले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जिससे समाज और चिकित्सकों में जो भय का माहौल है वह कम हो सके।   जिससे चिकित्सक सुरक्षित माहौल में चिकित्सा सेवा कर सके।ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से डा.एन आई सिंह, डा.अजय सिंह, डा.उत्तरा सिंह, डा.एनएम त्रिपाठी, डा.अश्विन कुमार सिंह, डा.सर्वेश गुप्ता, डा.अमित सिंह,डा.मयंक चौँबे, डा.अजीत सिंह, डा.दीपक, डा.शैलजाकांत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें