सर्वोदय कालेज घोसी की दीवाल पर बने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के चित्र पर असामाजिक ?
- फोटो : MAU
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय इंटर कालेज कीदीवार पर स्वच्छता अभियान के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्र बनाए गए हैं। उन पर अराजक तत्वों ने रात में कालिख पोत दी। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सर्वोदय इंटर कालेज घोसी की दीवार पर नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए पीएम सीएम के चित्र बनाकर प्रचार प्रसार किया गया है। शुक्रवार की रात में अराजक तत्वों ने कालिख पोत दिया। शनिवार की सुबह यह देख कर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने इस घटना की निंदा किया । आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को तहरीर सौंपकर कर अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया।पुलिस अराजक तत्वों को चिन्हित करने में जुट गई है। पुलिस को तहरीर देने वालों में रविंद्रनाथ उपाध्याय, जेपी सिंह, कृपाशंकर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रंभा यादव, राय, रामसूरत चौहान आदि रहे।