फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने आंबेडकर की दो प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव और रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में अराजक तत्वों ने शनिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। रविवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों प्रतिमाओं की मरम्मत कराकर लोगों को शात कराया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शनिवार की रात मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर प्रधान बृजराज निषाद और अन्य लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना रामभवन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने अराजकतत्वों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया। कोतवाल मोहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में भी अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गौतम ने सूचना थाने पर दी। इस पर उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी, सीओ सदर, सीओ घोसी पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा की मरम्मत भी कराई गई।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें