मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मऊ जंक्शन पर रविवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया। अचानक युवक के स्टेशन पर आत्महत्या करने से मौजूद यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जीआरपी एसओ गणनाथ ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे सूचना मिली कि युवक ने प्लेटफार्म 3 के दक्षिण तरफ आनंद विहार एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को ट्रेन के नीचे निकाला। मृतक की शिनाख्त दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी फरहान 18 पुत्र जैगम अली के रूप में हुई। युवक ने क्यों आत्महत्या की इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।