फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीमार पोते को देखने जा रहे वृद्ध की स्कूटी में डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के हररूपवा वन के पास रविवार दोपहर अपने बीमार पोते को देखने के लिए जा रहे वृद्ध की स्कूटी में सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे वृद्ध की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र 65 वर्षीय अवधनाथ पाल के बड़े बेटे की पुत्र की तबियत खराब है। उसका उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रविवार की दोपहर बारह बजे वह अपने बीमार पौत्र को देखने के लिए स्कूटी से निकले हुए थे। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के हररूपवा वन के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डीसीएम चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी चला रहा अवधनाथ करीब बीस मीटर दूर जा गिरे, हादसे में सीने और गर्दन पर गंभीर चोट लगने के चलते हेलमेट लगाने के बाद भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी प्रभावती, दोनों बेटे हरीशचंद्र, रामचंद्र और दो विवाहित बेटियों का रो रोकर हाल बेहाल था। घटना को लेकर एसओ सुभाषचंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें