फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुकदमे की पैरवी में निकले वृद्ध को स्कूली वैन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तहसील गेट के सामने शनिवार की सुबह निजी स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा उसका पोता घायल हो गया। मृतक एक मुकदमे की पैरवी में शामिल होने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना तहसील आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी कैलाश चौहान (62) पुत्र दीपू के रूप में हुई। शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कचहरी में एक मुकदमे की पैरवी के लिए कैलाश अपने पोते रजनीश चौहान के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित तहसील में आया था।
तहसील से बाइक पर पीछे बैठकर वह बाहर निकल रहे थे। इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रहे स्कूली वाहन की चपेट में आ गए। बाइक पर बैठे कैलाश सड़क पर गिर गए और गाड़ी का पहिया सिर कुचल गया। बाइक चला रहा पोता रजनीश बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना के बाद रजनीश बदहवास हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। पोता रजनीश ने बताया कि गांव में किसी विवाद के चलते शांति भंग के अंदेशा में तहसील में मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में हाजिरी को लेकर तहसील आए थे। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें