फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बगीचे में शराब पीने से मना करने पर ईंट से सिर पर हमला कर वृद्ध की हत्या की

विज्ञापन
मृत कुमार सोनकर।फाइल फोटो
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खटीक टोला में होली के पूर्व संध्या पर बगीचे में शराब पीने से मना करने से नाराज मनबढ़ युवक ने कुमार सोनकर (65) पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खटीक टोला निवासी चंदन सोनकर ने बताया कि उसके पिता कुमार सोनकर मंगलवार की शाम बगीचे में बैठे थे।
उसी समय मनीष यादव उर्फ लाला निवासी कमला तिवारीपूरा नशे की हालत में आकर बैठ गया और शराब पीने लगा। उसके पिता ने मनीष को ऐसा करने से मना करने लगे। इससे नाराज होकर मनीष यादव जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान सर पर ईंट से मारने पर गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते मे ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
चंदन ने बताया कि उसके पिता सब्जी बेचते थे। बुधवार को होली के दिन शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने दोहरीघाट स्थित मुक्तीधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।
होली के दिन इस घटना से पूरे खटीक टोला में मातम पसरा रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें