फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर खुरही निवासी एक वृद्ध की बाइक के चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आदमपुर खुरही निवासी बालकरन राजभर (63) अपने घर से मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित उंदुरा चट्टी पर पैदल मंगलवार की शाम करीब छह बजे जा रहा था। वह जैसे ही उंदुरा चट्टी के समीप पहुंचा था कि एक बाइक सवार ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में इलाज के लिए वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें