फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उपनिरीक्षक, सिपाही सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ कोतवाली क्षेत्र के अमिला बुद्धि का पूरा निवासी ऊषा देवी की शिकायत व एसपी के निर्देश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम उपनिरीक्षक, सिपाही सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि राजस्व टीम द्वारा सीमांकन कर किए गए पत्थर नसब को उखाड़ने से मना करने पर सभी ने मारपीट की। प्राथमिकी के अनुसार उषा सिंह का आरोप है कि उपजिलाधिकारी घोसी के आदेश पर चार जनवरी को राजस्वकर्मी सीमांकन करके पत्थर नसब कर रहे थे।
विज्ञापन

पड़ोसी रमाकांत सिंह पटेल, (उपनिरीक्षक), उनका बेटा राहुल सिंह पटेल (सिपाही) के कहने पर रमाकांत की पत्नी आशा सिंह और बेटा प्रद्युमन सिंह पटेल पुलिस बल की उपस्थिति में पत्थर उखाड़कर फेंकने लगे। पत्थर ऊषा देवी की जमीन में गाड़ने लगे।
विरोध करने पर सभी की मौजूदगी में लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिए। देवर ओमकार बीच बचाव करने आये तो उन्हें भी मारा पीटा। घटना की सूचना डायल 112 कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह पटेल कुशीनगर के पटेहरवा और बेटा सिपाही राहुल सिंह पटेल वाराणसी में तैनात है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें