जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को अमृत कलश यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत व मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत किया गया। देशभक्ति के उत्साह के निकली कलश यात्रा में विशेष रूप से सजाए गए कलशों में मिट्टी और चावल एकत्र किए गए थे।
फतेहपुर मंडाव : बीडीओ दिवाकर सिंह और भाजपा नेता शंकर मद्देशिया ने ब्लाॅक की 78 ग्राम पंचायतों से आए अमृत कलश का स्वागत किया।सभी ग्राम पंचायतों में हर घर से अमृत कलश में एक मुट्ठी मिट्टी और चावल संग्रहीत किया गया था। इस दौरान एडीओ पंचायत सुरेंद्र यादव, जयेश सिंह, संजय सिंह, ग्राम प्रधान शुभम तिवारी उपस्थित रहे।
घोसी : सर्वोदय पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रोवर्स रेंजर्स की ओर से प्राचार्य डा. वंदना पांडेय की अध्यक्षता में अमृत कलश यात्रा महाविद्यालय परिसर से लेकर मझवारा मोड़ तक आयोजित की गई। संयोजन डा. शैलेन्द्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम में डा. अमरजीत, डा. संजय राय, डा. नवनीत कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।
कोपागंज : नगर पंचायत और कुर्थीजाफरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने मिट्टी का संग्रह किया। अखिलेश राजभर और नगर पंचायत अध्यक्ष जफ़र अहमद के नेतृत्व में नगर क्षेत्र अमृत कलश यात्रा निकाली। इस दौरान घर घर से मिद्टी का संग्रह किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रेयाज़ अहमद, ईओ रोहित कुमार भारती सहित सभी सभासदगण मौजूद रहे।