फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अध्यक्ष की पहल पर 15 साल पुराना विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील क्षेत्र के सौसरवां गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में विगत 15 सालों से विवाद चल रहा था। सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रयास से दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया दिया गया। विवाद के चलते मुकदमा मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सौसरवा गांव निवासी सुभाष सिंह और अर्जुन सिंह के बीच आबादी की जमीन को लेकर 15 सालों से विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कई बार तनातनी और मारपीट हो चुकी थी। इसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। मामले का संज्ञान लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की पहल पर सोमवार को दोनों पक्षों की आमने सामने बैठक कराई गई। आपसी सहमति से दोनो पक्षों ने विवाद खत्म करने पर सहमति जताई।
इस दौरान क्षत्रिय समाज बृज बिहारी सिंह, संदीप सिंह, पूरे प्रधान धीरेंद्र सिंह, गुरु प्रसाद सिंह रविंद्र सिंह के साथ ही देवरिया खुर्द गांव के प्रधान विवेक सिंह, सौसरवा गांव के प्रधान हिंदराज आदि ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले का पटाक्षेप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें