फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुख्तार गिरोह के करीबी अमित ठठेरा की एक करोड़ की जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन-पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर में मंगलवार की शाम बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी अमित ठठेरा द्वारा मां के नाम से खरीदी गई एक करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन को कुर्क किया गया। इससे पहले 29 अगस्त को माफिया के करीबी अफजल और उसकी पत्नी की पौने तीन करोड़ की संपति कुर्क किया गया था। अमित ठठेरा पर गैंगेस्टर एक्ट के साथ शहर कोतवाली में दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी अमित ठठेरा के साथ मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) का सदस्य और गैंग लीडर (डी-134) है। उसने शहर कोतवाली के हनुमान नगर में अपराध से अर्जित धन से अपनी मां कांदेवी पत्नी कन्हैया ठठेरा उर्फ कन्हैया वर्मा निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के नाम से जमीन खरीदकर आलीशान मकान बनवाया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक है। कांती देवी केवल दृश्यमान स्वामिनी है, जबकि संबंधित अचल संपत्ति का वास्तविक मालिक उसका बेटा अमित ठठेरा ही है, जो कि इस भवन का उपयोग वह स्वयं के छिपने एवं अपने गैंग के सदस्यों को संरक्षण देने के लिए करता है। इनके पास आय का ऐसा कोई वैध स्रोत और न ही पुश्तैनी ऐसी स्थिति थी कि इतनी संपत्ति खरीद कर उस पर बेशकीमती मकान का निर्माण कराया जा सके। बताया कि इस भूखंड पर बने मकान को कुर्क करने को लेकर 17 अगस्त को संस्तुति दी गई, इस पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 28 अगस्त को गैंगस्टर एक्ट के तहत इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया था। मंगलवार की शाम सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, तहसीलदार उमेश सिंह शहर कोतवाली, दक्षिण टोला थाने की पुलिस फोर्स के साथ भवन को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
छह दिन में मुख्तार के करीबी बदमाश पर दूसरी बड़ी कार्रवाई
मुख्तार के करीबी पर छह दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 29 अगस्त को मुख्तार गैंग का अपराधी अफजल अहमद की 2 करोड़ 4 लाख 12 हजार तो उसकी पत्नी नेहा अमान के नाम से दर्ज 70 लाख 87 हजार 500 रुपये की जमीन को कुर्क किया गया था। जबकि 28 अगस्त को माफिया रमेश सिंह काका के बेटे सुधीर सिंह द्वारा अपनी बहन के नाम पर आजमगढ़ में खरीदी गई 70 लाख रुपये से ज्यादा की जमीन कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

एक ही थाने में अमित ठठेरा पर दर्ज हैं 10 मुकदमे
एसपी इलामारन जी ने बताया कि टॉप टेन बदमाश अमित ठठेरा पर दस मुकदमा दर्ज है। इसमें सभी दस मामले शहर कोतवाली में दर्ज हैं। इसमें दो में हत्या का प्रयास, दो आर्म्स एक्ट ताे एक एससी/एसटी एक्ट और धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें