हलधरपुर। थाना क्षेत्र के डीहतिलक ठाकुर गांव के पास स्टेट हाइवे पर सोमवार की रात लगभग एक बजे पिकअप और एंबुलेंस की आमने-सामने हुई टक्कर में एंबुलेंस चालक की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला था। वह बलिया से एक गंभीर मरीज को लेकर मऊ मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराकर बलिया लौट रहा था।
मृतक के साथी की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के गोदान ब्रह्मटोली रिविलगंज सरनविहार निवासी चुन्नू नट 35 बलिया में रहकर एंबुलेंस चलाता है। वह रात में बलिया से एक गंभीर रोगी को लेकर मऊ फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया और यहां से वापस लौट कर बलिया जा रहा था।
हलधरपुर से आगे डीहतिलक ठाकुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक पिकअप वाहन ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मारी दिया। इस हादसे में एंबुलेंस चालक टुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथी इमरान की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक बलिया जिले के नगरा थाने के करीमपुर निवासी जालंधर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।