फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के हरिजन विद्यालय भेड़कुल सुल्तानपुर के परिसर में स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को एक व्यक्ति ने शुक्रवार को एक किशोरी को उकसा कर क्षतिग्रस्त करा दिया। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के आकोश को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में राजगीर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हरिजन विद्यालय भेड़कुल सुल्तानपुर के परिसर में डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। आरोप है कि प्रतिमा के पास एक
सिहुलिया निवासी एक मनबढ़ घूम रहा था। उसने पास में ही एक किशोरी को उकसा कर एक ईंट फेंकवा कर आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करा दिया। आस पास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये। लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए विरोध करना शुरु कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी संजीव कुमार दूबे ,चौकी इंचार्ज गंगा राम बिंद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार उनके सामने ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत शुरु करा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें