फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के सपनों को साकार करेंगे

Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  साथ ही डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। डॉ.भीम राव अंबेडकर की 125वी जयंती मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश  कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विकास भवन सभाकक्ष में राष्ट्रीय समरसता  दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन


सर्व प्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण  कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्य  विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार और आदर्श आज के उभरते भारत के  संदर्भ में भी अति प्रसांगिक है।कहा  कि बाबा साहब के विचार हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए थे। कहा उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम को नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, जिला अर्थ एवं  सांख्य अधिकारी हरिशंकर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य  पशु चिकित्साधिकारी डॉ बीपी सिंह, अशोक कुमार आदि ने संबोधित किया।  कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र  प्रताप सिंह अपर  जिला सूचना अधिकारी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन जिला पंचायत सदस्य  डॉ. जयप्रकाश याद ने किया।
विज्ञापन


घोसी संवाददाता के अनुसार हाजीपुर गांव स्थित अंबेडकर प्रतिमा के प्रांगण में  समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा घोसी मंडल के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने डॉ. अंबेडकर को याद कर उन्हें नमन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा की भाजपा सदैव दलितों वंचितो  के हक़ के लिये आवाज उठती रही है।इस अवसर पर  कवल देवी गिरी, लालचंद चौहान, मुन्ना गुप्ता, राजेन्द्र, कुलदीप,पप्पू,सुरेन्द्र,रमेश  आदि रहे।


इसी क्रम में  लखनीमुबारकपुर के हरिजन बस्ती  व रघौली में भाजपा नेता मुन्ना  राजभर के नेतृत्व में भी भाजपा जनों ने डॉ.अंबेडकर जयंती  मनाई गयी। अमिलाः कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में  डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।  कस्बा के पिश्चिमी चौराहा स्थित अंबेडकर चैाक स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


इस अवसर पर सुग्रीव भारती ,रामरूप, उदयभान भारती, मनोज आदि शामिल थे। इसी क्रम में क्षेत्र के गउरा,टमीलाउसरी,पांडेय का पुरा,सोनाडीह,गोफा,पिड़सुई आदि स्थानों पर जयंती मनाई गईउधर, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर डॉ. भीमराम अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के जनपदीय कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया।


साथ ही गरीबों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल थे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, दीनानाथ यादव, आशीष चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें