महाशिवरात्रि पर ब्लाक के लैरोदोनवार में स्व. डॉ. विनोद कुमार सिंह स्मृति अंतरजनपदीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मुकाबले में आशी हीरो एजेंसी को हराकर अंबेडकर वाॅलीबॉल क्लब लैरोदोनवार की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर ने फीता काटकर किया। रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला आशी हीरो एजेंसी खुरहट और देवलास के बीच खेला गया। जिसमें जोरदार टक्कर देखने को मिली।
तीन सेट तक चले मुकाबले में आशी हीरो एजेंसी ने 25-18, 22-25, 25-20 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान अंबेडकर वाॅलीबॉल क्लब लैरोदोनवार ने बजारी टीम को 25-21, 25-19 से सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला आशी हीरो एजेंसी खुरहट और अम्बेडकर वाॅलीबाल क्लब, लैरोदोनवार के बीच खेला गया। जिसमें पहला सेट लैरोदोनवार ने 25-23 से अपने नाम किया।
वहीं दूसरे सेट में आशी हीरो एजेंसी खुरहट ने वापसी करते हुए 25-20 से जीत दर्ज की।निर्णायक तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही।
लैरोदोनवार ने 25-22 से मुकाबला जीतकर चैंपियन बनी। समापन समारोह में अध्यक्षता जिला वाॅलीबाल संघ मऊ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार राय ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी और नगद राशी प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इस दौरान सर्वेश कुमार पांडेय, राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिमन्यु राय, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार गोयल, रंजना राजभर, रामअवध राय, अरुण सिंह, लाल बहादुर त्रिपाठी, रामजीत उपस्थित रहे।