फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खान-पान पर ध्यान देने के साथ व्यायाम की भी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आधुनिक युग में हर परिवार में कोई न कोई किसी बीमारी से पीड़ितहै। जो बीमारी 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को होती थी, अब उस बीमारी की चपेट में युवा वर्ग भी आ रहा है। इसमें मधुमेह, हाईपरटेंशन, मोटापा जैसी बीमारी मुख्य हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी ने आदमी की दिनचर्या को बदल कर रख दिया है। सुबह से शाम तक बस काम का दबाव रहता है। इसका शरीर और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सक भी अपने मरीज और उनके साथ आने वाले परिवार के साथियों को इससे बचाव को लेकर जागरूक करते रहते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। डब्लूएचओ का भी मानना है कि शारीरिक, मानसिक, रूप से अच्छा महसूस करना ही अच्छे स्वास्थ्य का लक्षण है। इसके लिए खानपान के साथ ही व्यायाम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक तनाव बीमारी का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। इससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है। व्यस्त समय में थोड़ा वक्त निकालकर व्यायाम जरूर करना चाहिए। समय से नियमित व पौष्टिक आहार लेने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। मन व अच्छे भाव आदमी को तनाव से दूर रखते हैं। यदि किसी तरह की दिक्कत महसूस होती है तो नजदीक के चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज करना चाहिए। समय पर उचित पोषण, अच्छी नींद, नियमित व्यायाम के जरिए हम स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। टीवी, मोबाइल से आदमी का दायरा सिमटता जा रहा है। यह बीमारी का भी कारण बन रहा है। बीमारी होने न पाए इस पर हर किसी ध्यान देना चाहिए। कुछ समय निकाल कर व्यायाम जरूर करना चाहिए। - -डॉ. संजय सिंह वरिष्ठ फिजिशियन, पूर्व आईएमए अध्यक्ष
विज्ञापन

आलस्य और शारीरिक श्रम से दूर होना बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। लोग मेहनत करने के बजाय घर के सीमित दायरे में सिमट गए हैं। इनडोर गेम, मोबाइल बच्चों और युवाओं को आलसी बना रहा है। इससे बीमारी को बढ़ावा मिल रहा है। फास्ट फूड, नशा की प्रवृत्ति, तेल मशाले से तले भुने सामान शरीर को बीमार बना रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जी, फल, सलाद आदि का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। डॉ.नरेश अग्रवाल सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें