फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धूमधाम से मनाया गया भगवान हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की तरफ से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। हनुमान मंदिरों पर पूजा पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, बाल निकेतन स्थित हनुमान मंदिर, हरिकेशपुरा, हट्ठीमदारी, बढ़ु़आ गोदाम सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ किया गया। फूलों से बजरंग बली का श्रृंगार किया गया। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव धाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई जगह हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ाया और कई जगहों पर महाआरती का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। भव्य जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

रतनपुरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिर पर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के रतनपुरा बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर अमरजीत गौड़ उर्फ ठाकुर के नेतृत्व में भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया। क्षेत्र के गाढ़ा, पीपरसाथ, नसीराबाद बिलौझा, पहसा, चकरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। वातावरण भक्तिमय रहा।
दोहरीघाट : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बा स्थित राम घाट पर स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा दोहरीघाट जन जागरण मंच के तत्वावधान में निकाली गई। यह पूरे नगर का भ्रमण करते हुए देर शाम राम घाट पर आकर संपन्न हुई। हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व संध्या से ही रोडवेज परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। पूरे कस्बे में जगह-जगह हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया जाता रहा। शोभायात्रा से पूर्व रामघाट पर स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के भव्य शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पूरा नगर भक्ति के सागर में गोते लगाता रहा। पूरा नगर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। भगवा ध्वज से पूरा नगर पटा रहा तो वहीं दो हरियों की मिलन स्थली पूरी तरह से राममय हो गई। इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहे। अमिला : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कस्बा स्थित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कोपागंज : थाना के समीप हनुमान मंदिर मेें जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


घोसी। नगर के बस स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रामायणी ओमप्रकाश राय की मंडली द्वारा 24 घंटे सुंदर कांड का पाठ हुआ। प्रांगण में समाजसेवी राजेश बरनवाल के द्वारा प्रदत्त राधाकृष्ण की मनोहर मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई। मुन्नूलाल वर्मा ने कहा भगवान राम और मां सीता जी के परमभक्त श्री हनुमानजी के सुमरिन मात्र से हर कष्ट दूर हो जाते हैं, साथ ही उनपर भगवान श्रीराम और माता सीता की कृपा भी बरसती है। श्री हनुमान जी को अष्टसिद्धि नव निधि के दाता कहा गया है। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक मुन्नूलाल वर्मा के नेतृत्व में समाजसेवी राजन बरनवाल राजेश बरनवाल, संजीव बरनवाल, पवन वर्मा, मनीष चौरसिया, चंदन, इशीता बरनवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, गोविंद निषाद मृत्युंजय वर्मा आदि धर्मप्रेमियों के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें