फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी नगर पंचायत कार्यालय में जमीन पर बैठे सभासद, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर लगाया आरोप

Mon, 02 Jun 2025 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी नगर पंचायत में सभासदों का विरोध देखने को मिला। वार्ड में आने वाली समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं हो रहा है जिसका जिम्मेदार इन्होंने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ठहराया। सभासदों ने जमीन पर बैठकर निदान की मांग की।
 
विज्ञापन
जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करते सभासद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर पंचायत घोसी में सभासदों और चेयरमैन का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासद सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन कार्यालय के सामने गैलरी में जमीन पर बैठ गए। जन सुनवाई होने के कारण सभासद अपने अपने वार्डो से लेकर आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए काफी देर तक बैठे रहे

विज्ञापन


सभासदों का आरोप था कि नगर पंचायत चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के कार्यालय पर ताला लटका रहा। आरोप लगाते हुए कहा कि जनता समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंच रही है। लेकिन चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के कक्ष पर ताला लटका है।

जिससे आमजन की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि जब चुने हुए प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। सभासदों का कहना था कि चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं।
विज्ञापन


जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। हम लोगो को बैठने की कोई जगह नही है। हम सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं।बावजूद मनमानी और नियमविरुद्ध तरीके से व्यवस्था चल रही है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ।

जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज करने का सिलसिला नहीं रुका। हम सभी बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष जुल्फेकार अहमद, माजिद अंसारी, आफ़ताब अहमद, सरफ़राज़ अहमद, अजीत सोनकर, सागर कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें