मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के गालिबपुर गांव में मानक के विपरित सड़क बनाए जाने को लेकर ग्रा
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के गालीबपुर गांव में शनिवार को सड़क की मरम्मत का काम कराया जा रहा था। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के विरोध के बीच मामले की सूचना क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार को दी गई। सपा विधायक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें विधायक के सामने रखीं।
इसके बाद विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप नहीं किया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रखा जाए।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर राकेश, संतोष, दूधनाथ, राजू आदि ग्रामीण मौजूद थे। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि गालिबपुर मार्ग की शिकायत मेरे पास कोई नहीं आई है। अगर मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा था तो इस मामले की जांच कराई जाएगी