पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका सभागार में हुई। शहर को संुदर बनाने के लिए बैठक में 230 बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद उन्हें बोर्ड के सदस्याें द्वारा स्वीकृत कर लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार अब शहर की सभी गलियों और सड़कों को चमकाया जाएगा और ऊबड़ खाबड़ रास्तों को ठीक करके सुंदर बनाया जाएगा। सभी सड़कें रोड लाइटों की चकाचौंध रोशनी से जगमग होंगी।
पालिकाध्यक्ष शाहीना जमाल ने कहा कि शहर के स्वरूप को बदलकर उसे अति सुंदर बनाकर प्रदेश में एक मुकाम हासिल कराना उनका उद्देश्य है।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि बोर्ड के इन प्रस्तावों की मंजूरी से पालिका पर चार करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। लेकिन इनके बन जाने से शहर की सूरत काफी बदल जाएगी।
बैठक में पालिका के कर्मचारियों के एरियर के बकायों के भुगतान आदि के लिए 90 लाख रुपयों की व्यवस्था की गई है।
जल कल एवं ठेके पर बिजली का काम करने वाले संविदा श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने पर स्वीकृति प्रदान की गई। जमाल ने अजय की सराहना करते हुए कहा कि सदस्य न होते हुए भी उन्होंने संगत घाट बंधे को जोड़ने के लिए बोर्ड की अद्वितीय सहायता की है।
योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जो पालिका कर्मी पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप पुरस्कृत करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।