बकरीद पर्व के मद्देनजर नगर क्षेत्र के रौजा स्थित मैदान में बकरे की खरीदारी करते लोग
बकरीद त्योहार पर जानवरों की कुर्बानी वाले त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा सहित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के तहत पीएससी ने डेरा डाल लिया है जब कि नगरपालिका एवं नगर पंचायतें अभी से गड्ढे आदि की खुदाई कर कचरों के निस्तारण का प्रबंध करने के लिए तैयार हैं। कुर्बानी की प्रक्रिया इस बार किसी भी सूरत मेमं स्लाटर हाऊस में नहीं होनी है। सभी कुर्बानी अपने-अपने घरों या अहाते में ही की जाएगी।
पुलिस विभाग द्वारा सभी स्थानों चिह्नित कर लिया गया है जहां-जहां कुर्बानी की जानी है। जिले में 223 स्थलों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। जिले में दो कंपनी पीएसी के साथ जनपद पुलिस रहेगी। साथ ही कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो इसके लिए खुफिया विभाग के लोग भी चक्रमण करते रहेंगे। नगरपालिका क्षेत्र में अपशिष्टों के निस्तारण के लिए 18 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यही तैयारी नगर पंचायत चिरैयाकोट, मुहदम्मदागाद गोहना, वलीदपुर, घोसी, दोहरीघाट, अदरी, कोपागंज आदि में भी की गई है। इस संबंध में निर्वतमान नगरपालिकाध्यक्ष शाहिना अरशद जमाल ने बताया कि बकरीद पर साफ सफाई की तैयारी अभी से चल रही है।
उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि बकरीद त्योहार पर शांति में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।