गर क्षेत्र के दो मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई । उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगा। दो मूल्यांकन केंद्रों पर 2243 परीक्षक लगभग सात लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे। परीक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के पूर्व प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज को बनाया गया है। यहां 801 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि हाईस्कूल उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां 1442 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों केंद्रों पर गैर जनपदों से उत्तरपुस्तिकाओं की खेप आने का क्रम जारी है। लगभग सात लाख उत्तरपुस्तिकाएं आनी है।
उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगा। उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने से पूर्व परीक्षकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक परीक्षक को पांच-पांच उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए दिया जाएगा। दोबारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। कमी मिलने पर समझाया जाएगा। शासन ने मूल्यांकन कार्य से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
शासन के प्रमुख सचिव वर्ष 2023 के मूल्यांकन कार्य का तय बिंदु पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र के कक्षों में जाकर जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का रैंडम निरीक्षण करेंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि 18 मार्च से दो मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।