हेट स्पीच और आचार संहिता के उल्लंघन के कुल चार मामलों में बृहस्पतिवार को कासगंज जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं एमपी-एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने चारों मामलों में क्रमश: 31 मार्च, तीन अप्रैल, चार अप्रैल और 10 अप्रैल की तिथि तय की। तीन मामलों में आरोप तय होने हैं। वहीं एक मामले में हाजिरी थी। इसमें हेट स्पीच सहित तीन मामले शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। वहीं चुनाव आचार संहिता का एक मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। संवाद