फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बंदी के दूसरे दिन भी सभी बाजार रहे बंद

विज्ञापन
रविवार को लाकडाउन के दौरान नगर के सदर चौक पर सूनी सड़क,पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तक दुकानें बंद रहीं। लोग घरों से नहीं निकले। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित बंदी के दूसरे दिन रविवार को बंदी पूरी तरह से सफल रहा। हमेशा गुलजार रहने वाले आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, बाल निकेतन तिराहा, भीटी चौक, सदर चौक आदि पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। चाय, पान, सब्जी, किराने की दुकान भी बंद थी। शहरी क्षेत्रों के लोग अपने घरों में कैद रहे। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सारे बाजार पूरी तरह बंद रहे। मेडिकल की दुकानें खुली रहीं। ठेेले, खोमचे और गुमटी वाले दुकानदारों ने भी बंद का पालन किया। रोजाना सुबह टहलने वाले लोग भी जल्द ही अपनी दिनचर्या पूरी कर घरों में कैद हो गए। सड़कों पर इक्का दुक्का ट्रकों को छोड़कर वाहन नहीं चले। आटो रिक्शा, जीप, मैजिक आदि सवारी वाहन पूरी तरह बंद रहे। बाहर से आने वाले यात्री ही स्टेशन पर ट्रेनों से उतरकर रोडवेज की तरफ आए। ट्रेनों से उतरने वाले यात्री रोडवेज बसों से अपने गंतव्य के लिए गए। मझवारा : संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को पूर्ण बंदी के चलते सभी दुकानें बंद रही। जिससे सन्नाटा पसरा रहा। पिछले वर्ष लाकडाउन जैसा ही नजारा देखने को मिला। चिरैयाकोट : कसबा बाजार सहित आस पास के सभी बाजारों रायपुर, सरसेना, सुल्तानीपुर, सिरसा, करमी, तकिया बाजार आदि बाजारों में संपूर्ण बंदी रही। चारों ओर सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें