फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी अमीन की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोविड-19 में ताजोपुर क्वारंटीन सेंटर पर ड्युटी के दौरान शराब पीकर आने वाले संग्रह अमीन की सेवा समाप्त कर दी गई। ताजोपुर स्थित फातिमा अस्पताल स्थित क्वारंटीन सेंटर पर कोपागंज ब्लाक के काछीकला निवासी रामचंद्र राम संग्रह अमीन की ड्युटी लगी है। रामचंद्र पर आरोप है कि वह शराब के नशे में रात को ड्युटी पर आता था।
विज्ञापन

23 मई को उसकी शिकायत एसडीएम अतुल वत्स से लोगों ने किया। एसडीएम ने इसकी जांच तहसीलदार सदर और नयाब तहसीलदार से कराई। दोनों जांच अधिकारी रात में ताजोपुर क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे तो रामचंद्र शराब के नशे में धुत पाया गया। उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया तो रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर जांच अधिकारी तहसीलदार सदर की आख्या पर एसडीएम ने संग्रह अमीन की सेवा समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें