फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीबीएसई 12वीं में अक्षत, 10वीं में मरियम ने जिले में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। जिले के अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शानदार रहा। विभिन्न स्कूलों के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया है। सीबीएसई 12वीं में अक्षत, 10वीं में मरियम ने जिले में परचम लहराया है। विद्यालयों की टाप टेन की लिस्ट में छात्राओं का दबदबा रहा।सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में सनबीम स्कूल के वाणिज्य वर्ग के अक्षत पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के कवीश तानवानी (वाणिज्य वर्ग) ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, नंदिनी मौर्या ने विज्ञान वर्ग में 95.8 प्रतिशत पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, 10वीं में किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा मरियम सेराज ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा प्रियंका गुप्ता 96.6 प्रतिशत के साथ जिले में द्वितीय स्थान पर रहीं। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा वेदिका द्विवेदी तथा महाविश फातिमा ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
जिले में सीबीएसई से 36 स्कूल संबद्ध हैं। 12वीं में 3500 परीक्षार्थी और 10वीं में 4604 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिले के अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जिले के नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, सनबीम स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, डानवास्को स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा।
विज्ञापन

अधिकरत विद्यालयों में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 90 से अधिक अंक रहा। विद्यालयों की टाॅप टेन की लिस्ट में छात्राओं का दबदबा रहा।
इनसेट
सीबीएसई 12वीं, 10वीं रिजल्ट को लेकर तेज रही परीक्षार्थियों की धड़कनें
दिल धड़क रहा था धकाधक, रिजल्ट आया चकाचक
मऊ। रिजल्ट के लिए शुक्रवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों को इंतजार रहा। अपराह्न के वक्त रिजल्ट वेबसाइट पर आ गया। मोबाइल पर भी इसी समय रिजल्ट आने शुरू हो गए। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। कुछ ने साइवर कैफे का सहारा लिया। जैसे-जैसे रिजल्ट आता गया वैसे परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ता गया।
कोई विद्यालय मेें टाप अंक पाने पर उछल जाता तो कई विषय विशेष में योग्यता पाकर इतराए। होनहारों के घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। फोन से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। रिजल्ट चकाचक होने की वजह से अधिकतर छात्र-छात्रओं के चेहरों पर मुस्कान देखते ही बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें