नगर निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग करने वाले को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर दिखी। पुलिस ने इस मामले में 21 महिलाओं सहित 38 लोगों पर फर्जी वोटिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि बीते 11 मई को नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और सफल बनाये जाने को लेकर पुलिस द्वारा मतदान केन्द्रों के आस-पास की गई। गहन चेकिंग के दौरान विभिन्न तरीको से फर्जी मतदान करने, मतदान को प्रभावित करने व मतदाताओं पर प्रेशर डाल कर वोटिंग कराने की कोशिश कर रहे 21 महिलाएं और 17 पुरूष सहित कुल 38 नामजद तथा अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा शहर कोतवाली, दक्षिणटोला, कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में कुल 11 अभियोग पंजीकृत किया गया है।