फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडनपुर से अखिलेश्वरी, कुतुबपुर से गुलैची देवी विजयी

Sat, 24 Feb 2018 11:30 PM IST
mau news
विज्ञापन
बैलेट बॉक्स - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कोपागंज । ब्लाक क्षेत्र के लाडनपुर और कुतुबपुर गांव में बीते 22 फरवरी को हुए संपन्न हुए उप चुनाव की मतगणना शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। इस दौरान त्रिकोणीय लड़ाई में लाडनपुर गांव से अखिलेश्वरी देवी और कुतुबपुर गांव से सीधी टक्कर के बाद गुलैची देवी विजई घोषित की गई।
विज्ञापन

 लाडनपुर गांव की गणना के बाद अखिलेश्वरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फुलबदनी देवी को 222 मतों से हराया। मतगणना के दौरान अखिलेश्वरी देवी को 819 मत जबकि फूलबदनी देवी को 597 वोट मिले।
इसीक्रम में कुतुबपुर गांव में दो महिला प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर थी। गणना के दौरान दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस दौरान गुलैची देवी प्रतिद्वंदी लालती देवी को 98 मतों से हराया। गुलैची देवी को 424 जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी लालती को 326 वोट मिले। दोनों ही ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो करीब साढ़े 12 बजे तक दोनों गांवों का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस दौरान गणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस के जवानों के तैनात रहने से गणना का कार्य शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान अंदर सिर्फ पासधारकों को प्रवेश दिया जा रहा था। अनाधिकृत को रोकने के लिए बैरिकेटिंग की गई थी। परिणाम आने पर बाहर खड़े विजई प्रत्याशियों के समर्थक झूम उठे। विजई दोनों महिला प्रत्याशियों के जीत का प्रमाण पत्र लेकर निकलने पर समर्थकों ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए। बाद में बाहर निकलने पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मतगणना के दौरान सीटी मजिस्ट्रेट हंसराज यादव, थानाध्यक्ष हलधरपुर राजेश यादव, कोतवाल घोसी डीके श्रीवास्तव, कोतवाल कोपागंज रामकृष्ण द्विवेदी एस आई अजय कुमार त्रिपाठी लाल साहब सिंह खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर राय आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें